नेपोटिज्म पर अभय देओल का छलका दर्द, पोस्ट कर बताया इंडस्ट्री में कैसे होगा भेदभाव

Nepotism: इंडस्ट्री को लेकर अभय देओल ने ...एक्टर अभय देओल साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म सोचा ना था से डेब्यू किया था. एक्टर को इंडस्ट्री में अब 15 साल पूरे हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
अभय देओल ने वैसे तो रांझणा, मनोरमा सिक्स फीट अंडर और हैप्पी भाग जाएगी जैसी कई अच्छी फिल्में दी है, लेकिन सबसे पॉपुलर फिल्म जिदंगी ना मिलेगी दोबारा मानी जाती है.
ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल लीड रोल में थे, कहानी तीन दोस्तों की थी जो कॉलेज खत्म होने के कई सालों बाद एक ट्रिप पर जाते हैं.
वहीं अब इतने सालों बाद जिंदगी न मिलेगी दोबारा फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम में लिखी पोस्ट में अभय ने अवॉर्ड समारोह पर अपनी भड़ास निकाली है
अभय ने इंस्टाग्राम पर लिखा- “2011 में रिलीज हुई थी ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’. आजकल रोजाना इस टाइटल का जाप करते हुए खुद को सुनाने की जरूरत है.  जब आप चिंता या तनाव में हो तो भी ये देखने के लिए बेहतरीन फिल्म है.”
अभय ने कहा-“मैं इस बात का जिक्र करना चाहूंगा कि लगभग सभी अवॉर्ड समारोह में मुझे और फरहान को ‘मुख्य अभिनेता’ के नॉमिनेशन से अनदेखा किया गया था और हमें सिर्फ सहायक अभिनेता के लिए ही नॉमिनेट किया गया था. जबकि ऋतिक और कटरीना को मुख्य रोल के लिए नॉमिनेट किया गया था. इंडस्ट्री में ऐसे कई  तरीके हैं, जिसके जरिए लोग आपके खिलाफ लॉबी करते हैं. इस मामले में ये काम पूरी बेशर्मी के साथ खुल्लमखुल्ला हुआ था. मैंने बेशक अवॉर्ड का बायकॉट किया था, लेकिन फरहान को इससे कोई परहेज नहीं था.”