भूमि पेडनेकर को फिर याद आए ‘सुपरनोवा’ सुशांत सिंह राजपूत, बोलीं- 'तुम बहुत याद आओगे SSR'

Bhumi Pednekar Again Remembers Sushant Singh Rajput Pens Down A ...बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से लोग उनकी यादों में खोए हुए हैं. मौत के करीब 6 दिन बीच जाने के बाद भी फैंस उनकी यादों को नहीं भूला पा रहे हैं, कुछ ऐसा ही हाल टीवी-फिल्म स्टार्स का भी हैं. दोस्त लगातार उनकी याद में इमोशनल होकर सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी यादोंं को शेयर कर रहे हैं. वहीं, एक बार फिर फिल्म एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) सुशांत को याद करते हुए उनकी यादोंं में खो गईं. भूमि ने सुशांत की याद में वो पंक्तियां लिखी, जिसे उन्होंने उनके साथ रहते हुए महसूस किया.

छिछोरे एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के बाद एक बार फिर से भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के लिए इमोशनल पोस्ट (Emotional Post) शेयर की है. भूमि और सुशांत फिल्म 'सोन चिड़िया' में नजर आए थे. भूमि ने सोशल मीडिया पर उन सभी नोट्स की एक तस्वीर शेयर की है. जिसमे सुशांत ने उन्हें अंतरिक्ष, विज्ञान और दर्शन की आकर्षक अवधारणाओं से परिचित कराया. उनके नोट्स में फिबोनाची अनुक्रम, न्यूट्रॉन सितारों, अराजकता सिद्धांत और बहुत कुछ का उल्लेख है. भूमि ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत के पास उनकी दूरबीन भी थी., जिससे वह अक्सर चांद और तारों के बारे में बताया करते थे.



भूमि ने इस कविता के जरिए सुशांंत को ‘सुपरनोवा’ कहते हुएकहा कि सुशांत को किताबों, अंतरिक्ष और म्यूजिक से कितना प्यार था, साथ ही वे कैसे इस प्यार को दूसरों के साथ बांटते भी थे. भूमि ने कहा कि फिल्म के सेट पर सुशांत उनके टीचर बन गए थे, जिनका इंतजार पेन और पेपर लेकर किया करती थीं. साथ ही उन्होंने बताया कि सुशांत ने कैसे खुशी से उछलते हुए भूमि और बाकी लोगों को अपने टेलिस्कोप से अलग-अलग ग्रह और ब्लैक होल दिखाया, जिसे देखकर वे चकित रह गई थीं.