Video : टाइगर ने किया कमाल का Stunt, दिशा पाटनी ने दिया ऐसा Reaction
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Actor tiger shroff) अपनी फिटनेस और स्टंट के लिए जाने जाते हैं। टाइगर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो (Fitness video) शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। इस थ्रोबैक वीडियो में टाइगर फ्लिप करते नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस तो ठीक है लेकिन वीडियो को देखकर एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Actress Disha Patni) भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने टाइगर के फ्लिपिंग स्किल को देख कुछ ऐसे रिएक्ट किया है।इससे पहले भी शेयर किया था जस्टिन बीबर के गाने पर डांस का वीडियो
एक्ट्रेस ने वीडियो पर स्माइलिंग इमोजी बनाया है, जिससे साफ पता चलता है वे टाइगर की इस कला से इंप्रेस्ड हैं। वैसे बता दें ये पहली बार नहीं जब टाइगर श्रॉफ के स्टंट्स और डांस स्किल्स वाले वीडियो पर दिशा का रिएक्शन आया है। इससे पहले भी जस्टिन बीबर के गाने पर टाइगर ने जबरदस्त डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया था। उस वक्त भी दिशा ने इमोजी के जरिए रिएक्ट किया था। टाइगर के इन वीडियोज पर दिशा का रिएक्शन लोगों का ध्यान हर बार खींचता है। हाल ही में दिशा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो टिक टॉक पर शेयर किया था। इसमें उनके अलावा टाइगर की मां और बहन भी दिशा के साथ ‘Who Does Better’ चैलेंज करती नजर आईं। इन तीनों से एक के बाद एक सवाल किए जा रहे थे और तीनों हाथों से इशारे करके बता रही थीं कि कौन ऐसा करता है। वीडियो में कृष्णा श्रॉफ ने जल्द ही अपनी शादी का भी हिंट दिया था।
Post a Comment