तीन महीने बाद कुछ इस तरीके से शुरू हुई 'भाभीजी घर पर है' की शूटिंग, सब कुछ बदल गया है!

bhabhi ji ghar par hain shooting resumes angoori bhabhi aka shubhangi Atre photos viral on social mediaधीरे धीरे अब दुनिया सामान्य होने की कोशिश कर रहा है. कोरोना के प्रकोप से पिछले तीन महिनों से फिल्म्स और सीरियल्स की शूटिंग बंद थी. लेकिन अब सरकार ने कुछ दिशानिर्देशों के साथ शूटिंग शुरू करने का आदेश दिया है. इसी सिलसिले में अब लोकप्रिय कॉमेडी शो भाभीजी घर पर है की शूटिंग रविवार को शुरू हो गई है. आसिफ शेख, जो शो में विभूति नारायण की भूमिका निभाते हैं, ने कहा, इतने लंबे अंतराल के बाद सेट पर होना अच्छा लगा. मैं लंबे समय से शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहा था और मुझे सेट पर वापस आने की खुशी है.शुभागी, जो अंगूरी भाभी की भूमिका में हैं ने कहा, मैं सेट पर वापस आकर बहुत उत्साहित हूं और जल्द ही नए एपिसोड के साथ हमारे शो में वापस आने के लिए हम तैयार हैं.

पहले हमारा सेट कई लोगों से भरा होता था, लेकिन अब यहां सीमित लोगों को देखा जा सकता है.रोहिताश्व गौर उर्फ मनमोहन तिवारी ने कहा, हमने सुनिश्चित किया कि हम हर शॉट के बाद मास्क पहनना जारी रखें, नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साफ करें और सोशल डिस्टेंस बनाए रखें. मैं नए एपिसोड को लेकर उत्साहित हूं, और मुझे यकीन है कि दर्शकों का पसंदीदा शो जल्द आएगा.यहां देखिए शूटिंग के सेट से कुछ तस्वीरें जो मानव मंगलानी के इंस्टाग्राम से ली गई है.