राखी सावंत के सपने में आए सुशांत सिंह राजपूत, कहा- मैं तुम्हारी कोख से लूंगा जन्म

पब्लिसिटी के लिए राखी सावंत ने पार ...बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में जहां रोजाना कुछ नए खुलासे हो रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सभी को चौका दिया है।हाल ही में सुशांत की मौत के बाद राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सुशांत मेरे सपने में आए थे जहां उन्होने कहा कि उनका पुनर्जन्म होगा और वो मेरी कोख से  जन्म लेंगे।
राखी ने शेयर किया Video
राखी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने कहा कि - रात मैं सो रही थी कि अचानक मुझे एक जोरदार झटका लगा मैने पुछा कौन है ? मेरे इस सवाल के जवाब में एक आवाज सुनाई थी जिसने कहा कि मैं सुशांत हूं। क्या आप विश्वास करोगे कि सुशांत मेरे सपने में आए हैं लेकिन ये सच  है उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे फैंस को बोलों कि परेशान न हो। मैं जल्द ही जन्म लूंगा। तब मैंने उससे पूछा कि कैसे तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अभी नहीं बताऊगा। तो मैंने जिद तो कि मुझे अभी बताओ तो उन्होंने कहा कि राखी तुम शादी करोगी और मैं तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा।'