नहीं थम रहा सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का गुस्सा, 302 के तहत केस दर्ज करने की मांग
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत के इस तरीके से चले जाने से उनके फैंस को काफी सदमा पहुंचा है। उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि सुशांत जैसा एक्टर आत्महत्या कर सकता है। बस इसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार उनको लेकर जस्टिस की मांग हो रही है। अब सुशांत के फैंस आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज करने की अपील कर रहे हैं।
#FIRForSushantUnder302
दरअसल, सुशांत के फैंस और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को इस बात पर विश्वास नहीं है कि सुशांत ऐसा कदम उठा सकते हैं। लोग उनके वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह बता रहे है कि वह फेल होने से नहीं डरते हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोग सुशांत के पोस्टर के साथ सड़क पर न्याय की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा फैंस और कई वीडियो शेयर करके बता रहे हैं कि वह काफी पढ़े-लिखे थे और आईक्यू लेवल काफी हाई था। ऐसे में वह आत्महत्या नहीं कर सकते। हालांकि, किसी भी वीडियो की पुष्टि जागरण डॉट काम नहीं करता है।
We need to stop saying this that he suicided becoz of filmy reasons. He was never afraid of failures. Stop spreading rumours to hide the thing that he was murdered ...#FIRForSushantUnder302
Source: voompla (instagram)
970 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
Police is trying to close the case but
This case should not be closed
It's a preplanned murder pic.twitter.com/j9tq4K0LHV#FIRForSushantUnder302 see
1,112 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
Person like him can't commit suicide!! @MumbaiPolice we want JUSTICE for him!!#FIRForSushantUnder302
1,042 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
IQ level of #SushantSinghRajput was so HIGH. So it’s obvious he was hated & boycotted by low-IQ wale colleagues & nepotism suppliers in Bollywood.
We want justice for this departed Intelligent Mind.#FIRForSushantUnder302 @maha_governor
1,409 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
सीबीआई जांच की भी मांग हो रही है
इस मुद्दे पर ना सिर्फ आम लोग बल्कि नेता भी शामिल हो गए हैं। पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव पहले दिन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवन ने भी मुंबई के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने सुशांत के परिवार से मुलाकात की है और सीबीआई जांच की मांग की है।













Post a Comment