सोनू निगम की भूषण कुमार को धमकी, मुझसे पंगा लिया तो वायरल कर दूंगा वो मॉडल वाला वीडियो
सोमवार को सोनू निगम ने एक और वीडियो जारी कर संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों को निशाने पर लिया। सोनू निगम ने कहा कि, 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते। मैंने किसी का नाम नहीं लिया और बड़े प्यार से कहा था कि आप लोग नए लोगों के साथ में प्यार से रहें। सुसाइड हो जाने के बाद में रोने से अच्छा है कि माहौल को पहले सुधार लिया जाए, लेकिन माफिया हैं, वो तो माफिया की तरह ही काम करेंगे। तो उन्होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे खिलाफ इंटरव्यू दें। मैंने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन मेरा नाम लिया जा रहा है। अपने खिलाफ हो रही साजिश को लेकर भड़के सोनू सोनू निगम ने कहा कि, इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो मेरे काफी नजदीकी हैं और पिछले लंबे समय से वह मुझसे इसी बारे में बात करता नजर आ रहा है। लेकिन अब उन्हें कुछ और बोलना पड़ रहा है। उनमे से एक का सगा भाई है, जिसने डेढ़ साल पहले अपने ट्विटर पर ये लिखा था। ( इसके बाद वीडियो में सिंगर अरमान मलिक का ट्वीट दिखाया जाता है)। कि अगर म्यूजिक इंडस्ट्री में एकता होती तो सीन कुछ और ही होता। मैं कुछ मीडिया वालों को भी कहना चाहता हूं कि ये कोई पब्लिसिटी नहीं है। ये मजाक नहीं चल रहा है। यहां किसी के भविष्य की बात हो रही है। किसी की जिंदगी की बात हो रही है। मेरे खिलाफ निगेटिव खबरें छापकर क्या होगा। गुजरात में तीन साधु करते थे महिला का यौन शोषण, डेढ़ साल बाद चढ़े… सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा इसके बाद सोनू ने म्यूजिक इंडस्ट्री के मुगल माने जाने वाले 'टी-सीरीज' कंपनी के मालिक भूषण कुमार का नाम लेते हुए कहा कि, 'भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा और अब तू 'तू' के ही लायक है। तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है। तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पर आकर 'भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्मिता ठाकरे से मिलवा दो.. भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबु सलेम से बचा लो... याद है न अबु सलेम से बचा लो.. मैं तुझे कह रहा हूं अब तू मेरे मुंह मत लगना। सोनू ने भूषण कुमार को Expose करने की दी धमकी सोनू ने आगे कहा, 'मरीना कुंवर (बता दें, मरीना कुंवर ने भूषण कुमार पर मीटू अभियान के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया था) याद है न, वो क्यों बोली और क्यों बैकआउट हुई.. ? ये मुझे नहीं पता, मीडिया को पता है। माफिया इस तरह वर्क करता है। उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है। अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया तो उसका वीडियो मैं अपने यूट्यूब चैनल पर डाल दूंगा और बहुत धूमधाम से डालूंगा। मेरे मुंह मत लगना।
Post a Comment