पारस ने हटाया Ex गर्लफ्रेंड आकांक्षा का टैटू, कलाई पर बनवाई बिग बॉस की आंख
टीवी एक्टर पारस छाबड़ा लंबे वक्त से एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के नाम का टैटू हटवाना चाहते थे. पहले तो वे बिग बॉस हाउस में थे. शो से निकलने के बाद वे बिजी हो गए थे. फिर लॉकडाउन लग गया था. अब जाकर आखिरकार पारस छाबड़ा ने आकांक्षा का टैटू अपने हाथ से हटवा दिया है.
पारस ने हटवाया एक्स गर्लफ्रेंड का टैटू
पारस के आकांक्षा के नाम की जगह अब बिग बॉस की आंख बनवाई है. पारस ने टैटू बनवाते वक्त का वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है. जहां आकांक्षा का नाम लिखा था उसे हटवाकर पारस ने बड़ी सी आंख बनवाई है. जो बिग बॉस की आंख की ही तरह है. इस वीडियो को शेयर करते हुए पारस ने कैप्शन में लिखा- बिग बॉस ने मेरी आंख खोल दी. पारस का ये टैटू काफी यूनीक है. फैंस को एक्टर का ये नया टैटू काफी पसंद आ रहा है.
View this post on Instagram
पारस और आकांक्षा पहले रिलेशनशिप में थे. लेकिन धीरे धीरे उनका रिश्ता तनाव से गुजरने लगा. बिग बॉस में जाने से पहले भी पारस और आकांक्षा के रिश्ते में मनमुटाव चल रहा था. लेकिन पारस शो पर जाने से पहले ब्रेकअप नहीं करना चाहते थे. बाद में घर में उनकी माहिरा शर्मा से नजदीकियां बढ़ने लगीं और पारस ने आकांक्षा के खिलाफ बयानबाजी करनी शुरू कर दी. इसके बाद से पारस और आकांक्षा का रिश्ता खराब होने लगा.
Post a Comment