सुपरस्टार रजनीकांत को मिली घर में बम होने की धमकी, पुलिस कर रही जांच

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को घर में बम ...

सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को उनके घर पर बम होने की धमकी मिली. रजनीकांत को किसी अनजान नंबर से कॉल आया था कि उनके पास गार्डन के घर में बम है. इस खबर के मिलने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
चेन्नई के तेय्नाम्पेट पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया और इसपर कार्यवाही कर रही है. पुलिस और बॉम्ब स्क्वाड की एक टीम ने रजनीकांत के घर की तलाशी भी ली. हालांकि बाद में ये कॉल झूठी निकली. ये सभी के लिए एक राहत की बात है.
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी सेलेब्रिटी को झूठी धमकी दी गई हो. सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों को आए दिन झूठे फोन कॉल आते हैं. साथ ही उन्हें जान का खतरा भी बना रहता है. फिलहाल राहत की बात ये है कि रजनीकांत और उनका परिवार अभी ठीक हैं.