गंगा में विसर्जित हुईं सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां, बेटियों के साथ कलश थामे नजर आए पिता

रविवार को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका परिवार इस घटना से टूट चुका है। इस बीच सुशांत की अस्थियां आज दोपहर पटना के एनआइटी गंगा घाट पर विसर्जित कर दी गईं। इस दौरान सुशांत के पिता केके सिंह के साथ उनकी बहनें नजर आईं।
खबर है कि पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोगों व नाते-रिश्तेदारों के आने के बाद सुशांत का श्राद्धकर्म उनके राजीवनगर स्थित आवास पर किया जाएगा। इसके पहले बुधवार को सुशांत की आत्मा की शांति के लिए उनके पटना स्थित घर में पूजा हुई। गंगा में अस्थियां प्रवाहित करने की जानकारी सुशांत ने बहन ने एक पोस्ट के जरिए दी थी। शांत की बहन ने लिखा था- 'मैं कल अपने घर पटना सुरक्षित पहुंच गई हूं। सभी को धन्यवाद जिन्होंने प्रार्थना के साथ हमारी इस मदद की। आज हम भाई (सुशांत) की अस्थियों का विसर्जन करेंगे।'
सुशांत की बहन ने लिखा था- 'मैं फिर आप सभी से ये कहूंगी कि उसके लिए प्रार्थना करें और उसकी यादों और ढ़ेर सारे प्यार के साथ उसे अलविदा कहें। उसकी जिंदगी का जश्न मनाएं और उसे बहुत प्यार और खुशियों के साथ विदाई दें।' सुशांत की मौत के बाद पटना से मुंबई पहुंचे उनके पिता केके सिंह ने मुखाग्नि दी थी।
Post a Comment