सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद लोगों के गुस्से का शिकार बने करण जोहर ने ट्विटर पर उठाया ये कदम
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जोहर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के भारी गुस्से का सामना कर रहे हैंl इतना ही नहीं उनके खिलाफ बिहार की एक कोर्ट में केस भी दर्ज किया गया हैंl अब करण जोहर पर इसका दबाव दिखाई दे रहा हैl उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़ा कदम उठाते हुए कई अकाउंट को अनफॉलो कर दिया हैंlकरण जोहर पर वंशवाद (नेपोटिज्म) को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा हैंl अब एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए करण जोहर ने ट्विटर पर कई खातों को अनफॉलो कर दिया है और अब वह केवल आठ अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। इसमें से चार सेलिब्रिटी हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही फिल्म निर्माता करण जोहर को ट्रोल किया जा रहा है। करण जोहर ने कहा था कि वह पिछले एक साल से सुशांत के संपर्क में नहीं थे लेकिन सोशल मीडिया यूजर ने उनपर वंशवाद को बढ़ाने का आरोप लगाया है।अब करण जोहर ने ट्विटर पर कई लोगों को अनफॉलो कर दिया है। करण जोहर ने कई अकाउंट अनफॉलो कर दिए हैं और वह आठ लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं। आठ अकाउंट में से चार उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा के हैं और अन्य चार शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं।
वह ट्विटर पर अपने खास आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं। उन्होंने काजोल और अपने अन्य सबसे खास दोस्तों के अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया है। करण जोहर ने यह कदम सुशांत सिंह राजपूत की मौत के चार दिनों बाद उठाया है। इस बीच फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत को दरकिनार करने के कारण बिहार कोर्ट में करण जोहर, एकता कपूर, सलमान खान, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक सुशांत के बारे में कहा जाता है कि वह पिछले छह महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसी अवस्था में लाने के आरोपी यह लोग है।
Post a Comment