Sushant Singh Rajput suicide: पुलिस के हाथ लगी सुशांत की 5 डायरीज, नौकर ने अब किया ये बड़ा खुलासा

OMG !! “सुशांत के नौकर ने बताई चौंकाने ...सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या लगातार सवाल खड़े कर रही है. मुंबई पुलिस जांच कर रही है अभिनेता के करीबी लगभग सभी लोगों से बयान ले रही है जो दिवंगत अभिनेता के संपर्क में थे. इस मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन अब खबरें हैं कि अभिनेता के घर से पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं.
5 पर्सनल डायरीज लगी हाथ
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को उनके घर से उनकी 5 पर्सनल डायरीज मिली है. इस डायरी में लिखी गई बातों से सुशांत सिंह की आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जाएगी. अभिनेता डायरी में महत्‍वपूर्ण कोट लिखा करते थे.
नौकर का खुलासा
मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने हाल कई खुलासे किए. पुलिस अधिकारियों को दिए गए अपने चौंकाने वाले बयान में, उन्होंने बताया कि इस कठोर कदम को उठाने से पहले अभिनेता ने अपने सभी बकाया राशि को चुका दिया था. सुशांत ने यह भी कहा था कि वह वित्तीय कारणों से अब उनका ध्यान नहीं रख पाएंगे. जिसके बाद नौकर ने उनसे कहा था कि, आपने हमारा हमेशा ध्‍यान रखा है, आप ऐसा मत बोलिए, हमलोग कुछ न कुछ कर लेंगे.'