Golmaal Again In Cinemas: अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' के साथ इस देश में फिर खुलेंगे सिनेमाघर
कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद दुनियाभर के देशों में सिनेमाघर बंद कर दिये गये थे। जहां-जहां वारयस का प्रकोप कम हो गया है या बिल्कुल ख़त्म हो गया है, वहां ज़िंदगी पटरी पर लौट रही है। न्यूज़ीलैंड ऐसा ही मुल्क है और अब सिनेमाघर भी खुलने वाले हैं। ख़ास बात यह है कि न्यूज़ीलैंड में सिनेमाघरों की ओपनिंग अजय देवगन की फ़िल्म गोलमाल अगेन से होगी
रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया- कीवीज़ थिएटर्स में लौट रहे हैं और गोलमान अगेन कोविड 19 के बाद दिखायी जाने वाली पहली हिंदी फ़िल्म बन गयी है। इस नई शुरुआत के लिए चीयर्स। रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन 2017 की दिवाली पर रिलीज़ हुई थी। गोलमाल सीरीज़ की यह चौथी फ़िल्म है। साथ ही अजय देवगन के करियर की पहली फ़िल्म, जो 200 करोड़ क्लब में गयी हो।
The Kiwis are back to theatres and #GolmaalAgain becomes the first Hindi film to be screened post COVID-19. Cheers to a new beginning!@ajaydevgn #RohitShetty @ParineetiChopra @ArshadWarsi @TusshKapoor @kunalkemmu @shreyastalpade1 #Tabu @Shibasishsarkar @RSPicturez @GolmaalMovie
84 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
वहीं, रोहित ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर करके लिखा- न्यूज़ीलैंड ने गोलमाल अगेन को सिनेमाओं में फिर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है। इसके बाद यह कोविड 19 पैनडेमिक के बाद रिलीज़ होने वाली पहली फ़िल्म बन गयी है। न्यूज़ीलैंड अब कोविड मुक्त हो चुका है और गोलमाल अगेन के साथ 25 जून से सिनेमाघर खुल रहे हैं। जैसा कि किसी ने कहा है- शो चलता रहना चाहिए
गोलमाल अगेन में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश ने मुख्य किरदार निभाये थे। परिणीति चोपड़ा ने फ़िल्म में फीमेल लीड रोल निभाया था। 205 करोड़ के आसपास नेट कलेक्शन करके गोलमाल अगेन सुपर हिट घोषित की गयी थी।
2020 में रिलीज़ होने वाली अजय देवगन की फ़िल्मों की बात करें तो भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया और मैदान रिलीज़ होने वाली थीं, मगर कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते सिनेमाघरों की बंदी की वजह से सारा शेड्यूल बिगड़ गया है। भुज को लेकर ख़बर आयी थी कि फ़िल्म ओटोटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो सकती है। हालांकि अजय के फैंस इससे ख़ुश नहीं हैं।

Post a Comment