Review: हवेली के बड़े राज लेकर आई है Anushka Sharma की हॉरर फिल्म 'बुलबुल'

Bulbbul Trailer Review in Hindi: ट्रेलर में है क्या ...


अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के प्रोडक्शन तले बनी वेब सीरीज 'पाताललोक' हाल ही में रिलीज हुई और हर किसी को काफी पसंद भी आई. अनुष्का के ही प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'एनएच 10' और 'परी' को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. वहीं अब उनकी फिल्म 'बुलबुल' भी रिलीज हो गई है. हमारी सहयोगी साइट DNA पर छपे रिव्यू के मुताबिक ये फिल्म हॉरर, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है
बुलबुल' रिव्यू (Bulbul Movie Review)
कलाकार: तृप्ति डिमरी, राहुल बोस, अविनाश तिवारी, पाओली डैम
निर्देशन: अन्विता दत्ता
समय अवधि: 1 घंटे 34 मिनट
कहानी:
'बड़ी हवेली में बड़े राज होते हैं' इसी हवेली के इर्द-गिर्द 'बुलबुल' की कहानी घूमती है. बुलबुल की कहानी 20वीं सदी के बंगाल से शुरू होती है जहां एक परिवार अपनी छोटी बेटी की शादी की तैयारी करता है. सत्या (अविनाश तिवारी) और बुलबुल (तृप्ति डिमरी)  के प्यार की कहानी. 'बुलबुल' को सत्या से मोहब्बत होती है. छोटी सी उम्र में उसकी शादी महेंद्र (राहुल बोस)  से हो जाती है. हालांकि लंबे समय तक बुलबुल और सत्या की मुलाकात होती रहती है. एक दिन सत्या कहीं चला जाता है. लंबे समय तक उसकी बुलबुल से मुलाकात नहीं हो पाती है. सत्या जब वापस लौटता है तो हवेली में सबकुछ बदल जाता है. उस हवेली पर किसी प्रेत का साया होता है, जो कि हर किसी को जान से मार देता है. महेंद्र की भी मौत हो जाती है. सत्या को इन सब से निपटना है. अब इस कहानी का ट्विस्ट जानने के लिए आपको जरूर देखनी चाहिए 'बुलबुल'.